×

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखे Kapil Sharma

 

टीवी सीरियल ‘द कपिल शर्मा शो’  के जरिए सालों से दर्शकों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा  बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। मगर यहां उन्हें देखकर कई लोग बुरी तरह से शॉक रह गए। दरअसल, एयरपोर्ट पर कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर दिखाई दिए।

ससे वहां मौजूद पापाराज्जी कॉमेडी स्टार की तस्वीरें क्लिक करने लगे। इससे कपिल शर्मा को गुस्सा आ गया और उन्होंने बुरी तरह से पापराज्जी को लताड़ लगा दी। कपिल शर्मा ने कहा कि वो उन्हें फॉलो न करें और जाने दें।

अब कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा को ये चोट कैसे और कब लगी इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं हैं। मगर कॉमेडी सुपरस्टार को इस हालत में देखकर जरुर उनके फैंस को करारा झटका लगा है। कपिल शर्मा अक्सर अपने से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। संभव है कि इस बारे में खुद कपिल शर्मा आने वाले वक्त में अपने चाहने वालों को बताएं।

बता दें कि कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पापा बने हैं। कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को दी थी। कपिल शर्मा के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। इससे पहले वो एक बेटी के पिता था। कपिल शर्मा ने अभी तक अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है