×

फिर लोगों के मन में उमड़ेगा भक्ति भाव,अब किस रूप में नज़र आएगी Arun-Deepika की जोड़ी 

 

रामानंद सागर की बनाई 'रामायण' अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ने 'रामायण' में जबरदस्त एक्टिंग की थी। राम-सिया के किरदार में अरुण और दीपिका ने पूरे टेलीविजन पर धमाल मचा दिया था। 'रामायण' भगवान 'राम' और देवी 'सीता' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका इन दिनों खूब चर्चा में हैं।


हाल ही में खबर सामने आई है कि दोनों एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। यह खबर सुनकर उनके चाहने वाले बेहद खुश हैं। लोगों को 'रामायण' में दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आई कि लोग असल में इन्हें भगवान 'राम' और देवी 'सीता' का ही रूप मान बैठे।


अगर लोग दोनों को देख लें तो लोग उनके पैर छूने लगते हैं. लोगों के दिल में उनके लिए आज भी प्यार और सम्मान है। आपको बता दें कि बीते दिनों दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह वैनिटी वैन में अरुण गोविल के साथ अपनी स्क्रिप्ट पर चर्चा करती नजर आ रही थीं।


जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे. बता दें कि साल 1987 से 1988 के बीच रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण रोजाना सुबह रविवार को होता था। 'रामायण' में दोनों ने शानदार एक्टिंग की थी और अपने दमदार किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अगर एक बार फिर दोनों साथ काम करते हैं तो इनकी जोड़ी को स्क्रीन शेयर करते देखना काफी दिलचस्प होगा।