×

Malaika Arora को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस,इस दिन से शुरू होगा एक्ट्रेस का डांस रियलिटी शो 

 

सोनी टीवी का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने सीजन 3 के साथ वापस आ गया है। लेकिन इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा, जो पिछले दो सालों से आईबीडी को जज कर रही हैं, इस शो को होस्ट नहीं करेंगी। उनकी जगह सोनाली बेंद्रे लेने जा रही हैं।


अभी तक मलाइका अरोड़ा टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही थीं, जबकि भारती सिंह और हर्ष ने शो को होस्ट किया था। लेकिन अब मलाइका इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। सोनाली बेंद्रे की बात करें तो सोनाली इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।


बता दें, इंडियाज बेस्ट डांसर के ऑनलाइन ऑडिशन दो महीने पहले शुरू हुए थे। देशभर के डांसर्स को शो में हिस्सा लेने का मौका मिले, इसके लिए मेकर्स ने ऑनलाइन ऑडिशन आयोजित किए थे। इस ऑडिशन में चुने गए प्रतिभागियों ने जजों के सामने एक और राउंड रखा।