Manoranjan Nama

Priyanka Chopra ग्रैंड अंदाज में बेटी मालती के साथ मनाएंगी पहला क्रिसमस, शेयर की खास तस्वीरें 
 

 
Priyanka Chopra ग्रैंड अंदाज में बेटी मालती के साथ मनाएंगी पहला क्रिसमस, शेयर की खास तस्वीरें 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क,  बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने हेयर केयर ब्रांड एनोमली को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका ये ब्रांड अमेरिका के अलावा अब भारत में भी लॉन्च हो चुका है, जिसके लिए एक्ट्रेस काफी समय से मेहनत कर रही थीं. ऐसे में पीसी अब अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. काम से ब्रेक लेकर प्रियंका इन दिनों पति निक और बेटी मालती के साथ न्यूजर्सी वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Priyanka Chopra Revealed Daughter Malti Face Ealier Shared Many Pictures Of  Malti | Malti Photos: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पहले  भी शेयर कर चुकी हैं कई फोटोज, देखें

प्रियंका ने क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ परफेक्ट विंटर्स डे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका और निक मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दोनों विंटर लुक में नजर आ रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में पीसी बेटी मालती के साथ घर के बाहर पोज देती नजर आ रही हैं। इस बीच, पीसी ने सफेद टी-शर्ट, एक फजी ब्लैक जैकेट और प्रिंटेड जेगिंग पहन रखी है। तीसरी फोटो में पीसी बेटी मालती को क्रिसमस डेकोरेशन दिखाती नजर आ रही हैं। इन प्यारी तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'सर्दियों के लिए सबसे अच्छा दिन.

Priyanka Chopra Revealed Daughter Malti Face Ealier Shared Many Pictures Of  Malti | Malti Photos: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पहले  भी शेयर कर चुकी हैं कई फोटोज, देखें

मालती का पहला क्रिसमस उत्सव होगा
यह उनकी बेटी मालती का पहला क्रिसमस होने वाला है। ऐसे में जोनस फैमिली में एक खास सेलिब्रेशन होगा। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इसी साल जनवरी में पैरेंट्स बने हैं। इस कपल की बेटी ने 11 महीने पूरे कर लिए हैं। जनवरी में ये कपल बेटी का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट करेगा।
 

Post a Comment

From around the web