Manoranjan Nama

दीपिक और टाइगर के बाद अब Singham Again से सामने आया Ranveer Singh का फर्स्ट लुक, Dipika ने शेयर किया पोस्टर 

 
दीपिक और टाइगर के बाद अब Singham Again से सामने आया Ranveer Singh का फर्स्ट लुक, Dipika ने शेयर किया पोस्टर 

आला रे आला, सिंबा आला! रणवीर सिंह 'सिंघम 3' में सिंबा बनकर वापस आ गए हैं। रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप फिल्म 'सिंघम 3' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर पांच साल बाद पुलिस अधिकारी भालेराव के रूप में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले 2018 में रिलीज हुई फिल्म में रणवीर सिंह ने सिंबा का किरदार निभाया था। 'सिंघम 3' के नए पोस्टर में रणवीर सिंह दहाड़ते नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में भगवान हनुमान भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस पोस्टर में भगवान हनुमान की झलक देखकर फैंस रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं कि इस बार रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप फिल्म 'सिंघम अगेन' में बड़ा धमाका होने वाला है।

.
'सिंघम अगेन' का नया पोस्टर रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह ने भी अपना नया लुक शेयर किया है। रणवीर सिंह का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह ये है कि इस पोस्टर में भगवान हनुमान की झलक देखी जा सकती है। इससे पहले डायरेक्टर ने नवरात्रि के पहले दिन दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक शेयर किया था और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि दीपिका उनकी फिल्म में पहली पुलिसवाली यानी लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी। 

.
रणवीर सिंह का लुक
'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है। पोस्टर में रणवीर पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर संग्राम भालेराव के किरदार में नजर आने वाले एक्टर रणवीर सिंह धमाल मचाने वाले हैं। इस पोस्टर में बैकग्राउंड में भगवान हनुमान की तस्वीर भी नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


सिंघम 3 के बारे में
'सिंघम 3' साल 2024 में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम 3' में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सिंबा यानी रणवीर सिंह और सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार कैमियो रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

Post a Comment

From around the web