Manoranjan Nama

SRK के बाद Burj khalifa पर हुई रणबीर कपूर की फिल्म Animal की स्क्रीनिंग, Ranbir के साथ Bobby Deol भी आये नज़र 

 
SRK के बाद Burj khalifa पर हुई रणबीर कपूर की फिल्म Animal की स्क्रीनिंग, Ranbir के साथ Bobby Deol भी आये नज़र 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए 'एनिमल' की स्टारकास्ट 17 नवंबर को दुबई के बुर्ज खलीफा पहुंची। इस दौरान रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी वहां नजर आए। स्क्रीनिंग का वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

,
अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बुर्ज खलीफा पर 'एनिमल' का ट्रेलर दिखाया जा रहा है. बैकग्राउंड में फिल्म का थीम सॉन्ग भी दिखाया गया है। फिल्म से 60 सेकेंड का एक क्लिप शेयर किया, जिसे देखकर फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इस दौरान बॉबी देओल ने ग्रे ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी।

,,
वहीं रणबीर कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। बॉबी देओल ने इसका प्रमोशन वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें रणबीर कपूर और भूषण कुमार नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने लिखा, 'दुबई में जानवर।' फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

,
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। वहीं फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह रणबीर कपूर की रश्मिका मंदाना के साथ पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन बाद में रश्मिका का नाम सामने आया।

Post a Comment

From around the web