Manoranjan Nama

अभिषेक कपूर की अपकमिंग फिल्म में इस हसीना के साथ बनेगी Ajay Devgan की जोड़ी, रवीना की बेटी Rasha भी करेंगी डेब्यू

 
अभिषेक कपूर की अपकमिंग फिल्म में इस हसीना के साथ बनेगी Ajay Devgan की जोड़ी, रवीना की बेटी Rasha भी करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'भोला' में देखा गया था। अब वह फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब अजय की एक और नई फिल्म की जानकारी सामने आई है। वह जल्द ही निर्माता अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे और इसमें अभिनेता के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी होंगी। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।

,
इसके साथ ही इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि रवीना की बेटी राशा अभिषेक कपूर की अगली फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। अब ये कंफर्म हो गया है कि वो इस फिल्म के जरिए ही अमन के साथ इंडस्ट्री में लॉन्च होंगी।

,
फिल्म की कहानी की बात करें तो कहा जा रहा है कि अभिषेक की इस फिल्म में दो अलग-अलग पीढ़ियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें अजय के साथ डायना और राशा के साथ अमन की जोड़ी है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसके नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

,
बता दें कि अजय देवगन अभिषेक कपूर की पिछली फिल्म 'फितूर' में कैमियो कर चुके हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, कटरीना कैफ, तब्बू और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब यह पहली बार होगा जब अजय अभिषेक के साथ किसी फिल्म के लिए मुख्य नायक के रूप में पूर्णकालिक काम करेंगे। इसके अलावा डायना भी पहली बार अभिषेक के साथ काम करने जा रही हैं। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही 'मैदान' में नजर आएंगे, जो जून 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर भी चर्चा में हैं।

Post a Comment

From around the web