Manoranjan Nama

अजमेर की 250 से ज़्यादा लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की दर्दनाक कहानी बयां करेगी Ajmer 92, टीजर हुआ जारी

 
अजमेर की 250 से ज़्यादा लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की दर्दनाक कहानी बयां करेगी Ajmer 92, टीजर हुआ जारी

1992 में अजमेर में संभ्रांत परिवारों की 250 से ज्यादा लड़कियों से बलात्कार की घटना सामने आई थी। अब इस सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 21 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म का नाम और पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता थी।

.
क्या है अजमेर 92 की कहानी?
अजमेर 92 के मेकर्स ने अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।  1987 से 1992 के बीच अजमेर में संभ्रांत परिवारों की 250 से ज्यादा लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। इनमें से अधिकतर स्कूल और कॉलेज की लड़कियाँ थीं। फिल्म के टीजर में यह भी देखा जा सकता है कि कई ताकतवर लोग लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उनमें से कईयों ने तो आत्महत्या भी कर ली।

.
फिल्म अजमेर 92 में किसकी अहम भूमिका है?
फिल्म में मनोज जोशी, करण वर्मा, राजेश शर्मा, जरीना वहाब और शालिनी कपूर अहम भूमिका में हैं। इसे सोशल मीडिया पर हर जगह अपलोड किया गया है, जहां इसे कम समय में ज्यादा व्यूज मिले हैं। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने लिखा, 'यह कई भयानक सच्चाइयों को उजागर करने वाला है।' एक ने लिखा है, ''ऐसी फिल्मों को प्रमोट किया जाना चाहिए। कई कमेंट्स फिल्म के पक्ष में हैं और इस भयावह घटना के बारे में बात कर रहे हैं। एक ने लिखा है इतना भयावह हादसा हो गया इस देश में लेकिन किसी ने बात नहीं की, शायद अब बात हो।'' फिल्म को सूरजपाल पाठक, पुष्पेंद्र सिंह और ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा है।


कई इस्लामिक संगठनों ने अजमेर 1992 पर प्रतिबंध लगाने की मांग क्यों की है?
फिल्म की रिलीज की घोषणा के बाद से ही कुछ लोग इसे बैन करने के लिए आवाज उठा रहे हैं। कई इस्लामिक संगठनों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट ने भी इसकी थिएट्रिकल और ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। पहले अजमेर 1992 फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 21 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।

Post a Comment

From around the web