Manoranjan Nama

अर्जुन रामपाल ने फिल्म थलाइवी देखकर की फिल्म की तारीफ, कंगना की परफॉर्मेंस को बोला अद्भुत

 
अर्जुन रामपाल ने फिल्म थलाइवी देखकर की फिल्म की तारीफ, कंगना की परफॉर्मेंस को बोला अद्भुत

मनोरजन न्यूज़ डेस्क !!!   ​कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स और क्रिटिक के लिए फिल्म की ख़ास स्क्रीनिंग रख रहे है। अब तक जिसने भी यह फिल्म देखी है, हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। अर्जुन रामपाल ने भी फिल्म देखकर की फिल्म की तारीफ। 

​अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने अभी थलाइवी देखी।  कमाल की फिल्म। इतनी मुश्किल फिल्म को विजय ने बहुत ही खूबसूरती से बनाया है। फिल्म की पूरी कास्ट ने कमाल किया है। फिल्म में अलग अलग पीरियड का ट्रांजीशन एफर्टलेस है। अरविंद स्वामी ब्रिलियंट है। कंगना रनौत ने फिल्म को अपना सब कुछ दिया है। उनकी परफॉर्मेंस अद्भुत है। कोई सपोलिएर नहीं दूंगा। फिल्म को सिनेमाघर में देखें।" 

​फिल्म थलाइवी एक बायोग्राफिकल फिल्म है जो जयललिता की जिंदगी पर आधारित हैं। इसको ऐ एल विजय ने डायरेक्ट किया है और विष्णु वर्धन इंदूरि और शैलेश सिंह ने प्रोड्यूस । फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आने वाली है। इसमें अरविन्द स्वामी और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। 

​फिल्म को अब तक क्रिटिक और जिसने भी देखा है , फिल्म की सिर्फ तारीफ की है और कंगना की परफॉरमेंस को अवार्ड विनिंग परफॉर्मेंस बताया है। 

​वर्कफ्रंट पर, अर्जुन कंगना के साथ फिल्म 'धाकड़' में नजर आने वाले है। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है जिसे रजनीश है  ने डायरेक्ट किया है। 

​इसके साथ साथ , अर्जुन के पास काफी फिल्में है। वह 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में नजर आएंगे जो एक पीरियड वॉर फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन सिडनक मेहर इनामदार के रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म 'नास्तिक' में भी नजर आएंगे। 

इसके साथ साथ अब्बास मस्तान के वेब शो 'पेंटहाउस' में भी वह नजर आएंगे जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

न्यूज़ हेल्पलाइ

Post a Comment

From around the web