अदा शर्मा की की FLOP लिस्ट में जुड़ेगा Bastar The Naxal Story का नाम, हैरान कर देगी फिल्म की हफ्तेभर की कमाई
![अदा शर्मा की की FLOP लिस्ट में जुड़ेगा Bastar The Naxal Story का नाम, हैरान कर देगी फिल्म की हफ्तेभर की कमाई](https://www.manoranjannama.com/static/c1e/client/79965/uploaded/dba3dffc7e4270c7f477978c1aa65f2a.webp?width=873&height=655&resizemode=4)
अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च को योद्धा के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से प्रदर्शन कर रही है और कुछ लाख का कारोबार कर रही है। अब 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और एक हफ्ते के अंदर अदा शर्मा की ये फिल्म अपने बजट का एक कोना भी नहीं कमा पाई है।
ऐसा लग रहा है कि योद्धा से क्लैश का असर फिल्म पर पड़ा है. SACNILC की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' ने छठे दिन 35 लाख रुपये की कमाई की थी. सातवें दिन फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई और इसने सिर्फ 26 लाख रुपये ही बटोरे। अपने सात दिनों के कारोबार में 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.08 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
अदा शर्मा की फ्लॉप फिल्में
अदा शर्मा ने 2008 की हॉरर फिल्म '1920' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही थी. इसके बाद वह 2011 में फिल्म 'फिर' में नजर आईं और यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। अदा शर्मा ने 'हम हैं राही कार के', 'कमांडो 2', 'बाईपास रोड' और 'कमांडो 3' में काम किया और दुर्भाग्य से उनकी ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। अब 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भी अदा शर्मा की फ्लॉप लिस्ट का हिस्सा बनने वाली है।
Day 1 | ₹ 0.4 करोड़ |
Day 2 | ₹ 0.75 करोड़ |
Day 3 | ₹ 0.85 करोड़ |
Day 4 | ₹ 0.25 करोड़ |
Day 5 | ₹ 0.22 करोड़ |
Day 6 | ₹ 0.35 करोड़ |
Day 7 | ₹ 0.26 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) |
कुल | ₹ 3.08 करोड़ |
'द केरला स्टोरी' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही
अदा शर्मा के 16 साल के करियर में सिर्फ उनकी फिल्म 'द केरला स्टोरी' ही पर्दे पर हिट साबित हुई है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और 242.20 करोड़ रुपये के बिजनेस के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।