Manoranjan Nama

Mahashivratri 2024 पर भूलकर भी मिस ना करे 5 फिल्में, भगवान शिव से जुड़ी इन कहानियों को देख हो जाएंगे शिव भक्ति में लीन 

 
Mahashivratri 2024 पर भूलकर भी मिस ना करे 6 फिल्में, भगवान शिव से जुड़ी इन कहानियों को देख हो जाएंगे शिव भक्ति में लीन 

महाशिवरात्रि के मौके पर कई बॉलीवुड फिल्में हैं जो आपको शिव की शक्ति का अनुभव कराएंगी। केदारनाथ से ब्रह्मास्त्र तक, 6 फिल्में जिनका आनंद आप घर बैठे ओटीटी पर ले सकते हैं।

,
बाहुबली
साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'बाहुबली' तो लगभग सभी ने देखी होगी। इसमें एक्टर एक बड़े शिव भक्त के तौर पर नजर आए थे। इसी फिल्म से उनका एक सीन है, जो काफी मशहूर हुआ था। जब उन्होंने एक विशाल शिवलिंग को अपने कंधों पर उठा लिया। फिल्म में भगवान शिव को समर्पित एक गाना भी है, जिसका नाम 'कौन है वो' है। आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

,
शिवाय
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय ने एक पर्वतारोही शिवाय की भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन भी अजय देवगन ने किया है. इसमें भगवान शिव की कमियों के साथ-साथ उनकी परोपकारिता को भी बखूबी दर्शाया गया है। इसका गाना 'बोलो हर हर' भी काफी मशहूर हुआ था. आप इसे अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।

,
केदारनाथ
यह फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित है और 2018 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म पवित्र शहर 'केदारनाथ' पर आधारित है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इसमें 2013 की उत्तराखंड बाढ़ को दर्शाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की यह फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं।

,,,
सैटेलाइट शंकर
इस फिल्म में सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में हैं। पंचोली अपने साथी सैनिकों को उनके प्रियजनों तक पहुंचने में मदद करने के लिए भगवान शिव से जुड़ी एक तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। आप इसे ज़ी5 पर देख सकते हैं।

,
ब्रह्मास्त्र
यह फिल्म सा
ल 2022 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म में रणबीर कपूर ने शिव नाम का किरदार निभाया है जिसके पास विशेष शक्तियां हैं। आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Post a Comment

From around the web