Manoranjan Nama

47 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मलाइका अरोड़ा, क्या है उनके परफेक्ट फिगर का राज

 
क

अपने ग्लैमर लूक से फैंस के होश उडाने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइक अरोडा 47 साल की उम्र में भी फिट है। उनके फिट रहने के मत्र सभी लोग जानना चाहते है।  मलाइका के परफेक्ट फिगर का हर कोई दीवाना है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फिटनेस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परफेक्ट फिगर के लिए मलाइका अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। जानिए उनकी फिटनेस का राज।

फिट रहने के लिए मलाइका अपनी डाइट पर खास कंट्रोल रखती हैं। वे दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं। वह रोजाना करीब एक लीटर गुनगुना पानी नींबू और शहद के साथ पीती हैं। नाश्ते में वह अंडे की सफेदी के साथ ताजे फल, इडली, उपमा, पोहा या मल्टीग्रेन टोस्ट खाती हैं। दोपहर के भोजन में वह दो चपाती, हरी सब्जी, ब्राउन राइस, अंकुरित अनाज और चिकन लेती हैं।

सात से आठ घंटे की नींद

मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा की अगर खूद को फिट रखना है तो हमेशा अपने सोने के रूटीन को अपडेट रखे। मलाइका खूद को फिट रखने के लिए सात से आठ घंटे की नींद लेती है।

डिनर में सूप, सलाद और उबली सब्जियां

शाम के नाश्ते में वह पीनट बटर सैंडविच, पोहा, इडली या उपमा आदि लेती हैं। रात का खाना हल्का करके रात के आठ बजे से पहले कर लेते हैं, ताकि उनके पास खाना पचाने का पूरा समय हो। डिनर में मलाइका को एक कटोरी सूप और सलाद और उबली सब्जियां खाना पसंद है। मलाइका को पास्ता खाना बहुत पसंद है, लेकिन उन्हें गेहूं का पास्ता खाना पसंद है. वे ज्यादा से ज्यादा जूस पिएं ताकि शरीर में आयरन की कमी न हो।

Post a Comment

From around the web