Manoranjan Nama

2024 के इस चुनावी माहौल में देख डाले राजनीति पर बनी ये सुपरहिट फिल्में, देखकर लेने लगेंगे सियासत में रुचि 

 
2024 के इस चुनावी माहौल में देख डाले राजनीति पर बनी ये सुपरहिट फिल्में, देखकर लेने लगेंगे सियासत में रुचि 

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस बार चुनाव में कंगना रनौत और अरुण गोविल समेत कई फिल्मी सितारे भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं. फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाकर सेलेब्स अब मंत्री बनने के लिए सियासी चाल चलते नजर आएंगे। लेकिन क्या आप चुनाव प्रचार की पेचीदगियों को समझते हैं? क्या आप जानते हैं कि चुनाव लड़ने और सत्ता में बने रहने के लिए क्या करना पड़ता है? अगर आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप राजनीति के कुछ दांव-पेंच जरूर समझ जाएंगे।

.
'नायक'
अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा फिल्मों में गिनी जाती है। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं। ये फिल्म राजनीति का वो चेहरा दिखाती है जो आम जनता कभी नहीं देख पाती। अनिल कपूर की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. 'नायक' में अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म अनिल कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

.
'सत्ता'
2003 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्ता' की कहानी राजनीति के उन छुपे पहलुओं को भी दिखाती है जो आम जनता के बीच महज अफवाह बनकर रह जाते हैं।

.
'राजनीति'
अजय डेलगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'राजनीति' की कहानी भी काफी दिलचस्प है। फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे एक राजनीतिक परिवार का लड़का रणबीर कपूर, जो राजनीति से दूर अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है, परिस्थितियों में फंस जाता है और वापस भारत आ जाता है। यहां आने के बाद न चाहते हुए भी उन्हें राजनीति में आना पड़ता है और यहीं से शुरू होती है राजनीतिक दुविधा।

.
'सत्याग्रह'
प्रकाश झा द्वारा निर्मित फिल्म 'सत्याग्रह' की कहानी अन्ना हजारे के 'अन्ना अनशन' से प्रेरित है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और करीना कपूर हैं।

.
गुलाल'
फिल्म 'गुलाल' भी छात्र राजनीति पर बनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में आपको छात्र राजनीति का एक अलग चेहरा देखने को मिलेगा।

Post a Comment

From around the web