Manoranjan Nama

क्या सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' का सीक्वल नही है Kartik Aaryan की 'तू आशिकी है', यहाँ जाने पूरी डिटेल 

 
क्या सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' का सीक्वल नही है Kartik Aaryan की 'तू आशिकी है', यहाँ जाने पूरी डिटेल 

म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' के तीसरे पार्ट को लेकर फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही कार्तिक आर्यन का नाम 'आशिकी 3' से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

,,
'आशिकी 3' को लेकर लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहती हैं। इन सबके बीच ऐसी अफवाह थी कि फिल्म का नाम 'आशिकी 3' से बदलकर 'तू आशिकी है' कर दिया गया है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी सीरीज का हिस्सा नहीं होगी।

,
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि यह फिल्म 'आशिकी 3 फिल्म' सीरीज का हिस्सा नहीं होगी। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ नाम भी अलग होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 1981 में आई फिल्म 'बसेरा' पर आधारित होगी, जिसमें शशि कपूर, राखी और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उम्मीद है कि फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।

,
कार्तिक के साथ कौन करेगी 'आशिकी'?
खबरों की मानें तो आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। कार्तिक-तृप्ति के साथ अभी एक और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाना बाकी है। हालांकि, 'आशिकी 3' के मेकर्स ने अभी तक कास्टिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर साल 2023 में 'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए थे। एक्टर जल्द ही कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आएंगे।

Post a Comment

From around the web