Manoranjan Nama

बहुत लम्बा रहा कटहल फेम Sanya Malhotra का संघर्ष का दौर, इस मूवी से मिली थी पहचान

 
बहुत लम्बा रहा कटहल फेम Sanya Malhotra का संघर्ष का दौर, इस मूवी से मिली थी पहचान

सान्या मल्होत्रा इन दिनों ओटीटी वर्ल्ड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कथल' को लेकर सुर्खियों में हैं। सान्या मल्होत्रा के सभी फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में बिल्कुल अलग रोल में नजर आने को तैयार सान्या मल्होत्रा को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी वक्त लगा है। आइए जानते हैं सान्या मल्होत्रा के इस स्ट्रगल जर्नी के बारे में सबकुछ।

,
दिल्ली में जन्मीं सान्या मल्होत्रा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद पहचान बनाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। सानिया को सबसे पहले टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' में देखा गया था। इस शो में एक्ट्रेस ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस शो के बाद ही उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस बनने की चाहत में सान्या मल्होत्रा ने जमकर ऑडिशन देना शुरू कर दिया।

,
शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस को कई बार रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा, लेकिन सानिया ने कहीं भी हार नहीं मानी। एक के बाद एक कई ऑडिशन के बाद सान्या मल्होत्रा को आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में 'बबीता कुमारी' का किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया और इसके बाद सान्या मल्होत्रा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

,
आज के समय में उनकी गिनती बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है।सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'कथल' 19 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा सानिया आने वाले दिनों में शाहरुख खान की 'जवान' और 'सैम बहादुर' में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी।

Post a Comment

From around the web