Manoranjan Nama

Karwa Chauth 2023 : आपको भी इन फिल्मों के करवा चौथ सीन करे देंगे इमोशनल, फिल्म की कहानी में इन दृश्यों ने लाया नया मोड़ 

 
Karwa Chauth 2023 : आपको भी इन फिल्मों के करवा चौथ सीन करे देंगे इमोशनल, फिल्म की कहानी में इन दृश्यों ने लाया नया मोड़ 

इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह त्योहार बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय है और इसकी लोकप्रियता रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ तक दिखाई देती है। कुछ ऐसी फिल्मों का जिक्र, जिनमें चांद का इंतजार प्यार का एहसास कराता है।


कभी खुशी कभी गम
कभी खुशी, कभी गम एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है। 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में करवा चौथ के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ दिखाया गया था।


बीवी नंबर 1

बीवी नंबर 1 डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1999 की कॉमेडी फिल्म है, जो 1995 की तमिल फिल्म साथी लीलावती की रीमेक है। इसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर, सुष्मिता सेन, सैफ अली खान और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।  इस फिल्म में भी करवा चौथ कहानी का अहम हिस्सा बन गया।


दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे एक म्यूजिकल रोमांस फिल्म है। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की थी। 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। करवा चौथ के सीन्स ने कहानी का रोमांस बढ़ा दिया था।


बागबान 
2003 में रिलीज हुई बागबान एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। रवि चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया था, जबकि बीआर चोपड़ा इसके निर्माता थे। उन्होंने कहानी का सह-लेखन भी किया। फिल्म का संगीत भी काफी लोकप्रिय था। करवा चौथ ने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के रिश्ते की कहानी में ट्विस्ट ला दिया।

थैंक यू
थैंक यू 2011 की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे अनीस बज़्मी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, इरफान खान, सोनम कपूर, रिमी सेन और सेलिना जेटली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आपको बता दें, करवा चौथ की झलक फिल्म थैंक यू में भी देखने को मिली थी।

//

हम आपके हैं कौन 
सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हम आपके हैं कौन 1994 में रिलीज हुई थी। यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इसमें माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में शादी के जश्न को दिखाते हुए भारतीय रीति-रिवाजों को खूबसूरती से बुना गया था।


इश्क विश्क

शाहिद कपूर ने 2003 में फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें शाहिद के अलावा अमृता राव, शेनाज़ ट्रेजरीवाला, यश टोंक, सतीश शाह और विशाल मल्होत्रा ने अभिनय किया था। इस फिल्म में करवा चौथ का सीन रोमांस को बढ़ाता है।


हम दिल दे चुके सनम
हम दिल दे चुके सनम 1999 में आई संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय अहम भूमिका में नजर आये थे। फिल्म में करवा चौथ का सीन बेहद दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया था। फिल्म का गाना 'चांद छुपा बादल में' आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

Post a Comment

From around the web