Manoranjan Nama

पंकज त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन पर मिली ढेरों बधाई के लिए दिया फैंस को धन्यवाद

 
aD

 मनोरंजन न्यूज डेस्क !!! कल 5 सितम्बर को पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन था और पूरे दिन उन्हें उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के लोगों से जन्मदिन की बधाई मिलती रही। सभी लोगों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें इतना प्यार देकर उनके दिन को बहुत खास बनाया और अब उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से सभी को अपने तहे दिल से धन्यवाद दिया। 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "धन्यवाद दोस्तों। बहुत बहुत धन्यवाद। मैं आपका बहुत आभारी हूँ।  “

इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर शूटिंग में व्यस्त थे और सभी से इतना प्यार पाकर वह बहुत कृतज्ञ है। उन्होंने कुछ लोगों को रिप्लाई किया लेकिन सभा रिप्लाई नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि आज वह जो भी है अपने फैंस के प्यार की बदौलत ही है। वह हमेशा अपने चाहने वालो को अच्छी फिल्मों और कहानियों के माध्यम से एंटरटेन करते रहेंगे। 

पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 की फिल्म रन में एक बहुत छोटे रोल से बॉलीवुड का सफर शुरू किया था। साल 2012 में आयी फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से उन्हें वह पहचान मिली जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आज वह इंडस्ट्री के सबसे चहेते अभिनेता बन गए है। 

वर्कफ्रंट पर ,उन्हें हाल ही में फिल्म 'मिमी' में देखा गया था जिसमें उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया। अब वह कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत की 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत की पूरी जर्नी को दिखाएगी । 

इसके साथ साथ वह अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे। वह सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी 'फुकरे' के थर्ड पार्ट में भी दिखाई देंगे। साथ साथ वह OMG- ओह माय गॉड 2 का हिस्सा बने भी नजर आएंगे।

न्यूज़ हेल्पलाइन

Post a Comment

From around the web