Manoranjan Nama

Raj Kundra: पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी राज कुंद्रा के स्पोर्ट में आए मीका सिंह

 
m
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति मशहूर बिजनेस मैन राज कुंद्रा को बीते दिन पोर्न फिल्में बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 जुलाई को राज कुंद्रा को सेशन कोर्ट में पेशी किया गया था जिसके बाद राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहने वाले हैं।

r

इस मामले के सामने आने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी हैरान है। अब इसी बीच इस मामले के सामने आने के बाद राज कुंद्रा पर भी कई अभिनेत्रियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि कुछ लोग राज कुंद्रा के सपोर्ट में भी खड़े हैं। जिसमे सिंगर मीका सिंह का नाम शामिल है।

r

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने राज कुंद्रा का स्पोर्ट करते हुए कहा कि, मैं तो इंतजार ही कर रहा हूं कि क्या होगा देखते हैं। जो भी होगा अच्छा होगा। मुझे इतनी नॉलेज नहीं है एप के बारे में। मैंने एक एप देखी थी। वो सिंपल था उसमे ज्यादा कुछ नहीं था। इसलिए उम्मीद करता हूं जो हो अच्छा होगा। इसके अलावा मीका सिंह ने कहा कि, राज कुंद्रा एक अच्छे इंसान हैं। अब देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ है। जो कोर्ट खुद ही बता सकता है। बता दें कि इसके अलावा राखी सावंत भी राज कुंद्रा के स्पोर्ट में आई है।

r

राखी सावंत से जब पैपराजी ने एक वीडियो में राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राज कुंद्रा एक अच्छे इंसान हैं, उनको फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने शिल्पा शेट्टी के बारे में बात की और कहा कि, कोई शिल्पा शेट्टी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद टीवी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग भी छोड़ दी है।

r

 

Post a Comment

From around the web