Manoranjan Nama

रणबीर कपूर की Ramayan में हुई छोटे पर्दे की इस चाइल्ड एक्ट्रेस की एंट्री, माता सीता से जुड़ा होगा रोल 

 
रणबीर कपूर की Ramayan में हुई छोटे पर्दे की इस चाइल्ड एक्ट्रेस की एंट्री, माता सीता से जुड़ा होगा रोल 

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर हर कोई उत्साहित है। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं। तस्वीरों में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भगवान राम और माता सीता के रूप में नजर आ रहे हैं। इन दोनों का ये लुक देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. इसी बीच मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट सामने आया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म में एक मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

,
रामायण में हुई इस चाइल्ड एक्ट्रेस की एंट्री!

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के मेकर्स फिल्म के लिए अलग-अलग कलाकारों को कास्ट कर रहे हैं। इसी बीच अब मेकर्स ने टीवी की पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस तृषा शारदा को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि त्रिशा शारदा माता सीता के बचपन का किरदार निभाएंगी। आपको बता दें कि तृषा शारदा कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'यशोमती मैया के नंदलाला' में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी।

,
रामायण में नजर आएंगे ये सितारे!

मनोरंजन जगत में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की चर्चा जोरों पर है. हाल ही में अरुण गोविल और लारा दत्ता की फोटो सामने आई थी। इन्हें देखने के बाद लोगों ने दावा किया था कि फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। कैकेयी का किरदार लारा दत्ता द्वारा निभाने की चर्चा थी। आपको बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. फिल्म के मेकर्स जल्द ही इस बारे में कोई न कोई अपडेट जरूर देंगे।

Post a Comment

From around the web