Manoranjan Nama

Singham Again से Rohit Shetty ने रिवील किया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस का रफ लुक देख दंग रह जायेंगे आप 

 
Singham Again से Rohit Shetty ने रिवील किया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस का रफ लुक देख दंग रह जायेंगे आप 

फिल्म सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी का किरदार निभाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस की झलक देखने के बाद फैंस के साथ-साथ फिल्मी हस्तियां भी दीपिका की खूब तारीफ कर रहे हैं. आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने उनके लुक की तारीफ करते हुए अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। दीपिका पादुकोण ने रविवार (15 अक्टूबर) को बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन से अपने फर्स्ट लुक की तस्वीरें साझा कीं। एक्ट्रेस की पहली झलक ने आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर को काफी इम्प्रेस कर दिया है।

.
आलिया ने दीपिका की पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर किया. वहीं, जान्हवी ने आग और हाथ उठाए दोनों इमोजी का इस्तेमाल किया। कियारा आडवाणी, कृति सेनन, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, मलायका अरोड़ा, फिल्म निर्माता करण जौहर और दीपिका के फाइटर सह-कलाकार ऋतिक रोशन सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने दीपिका की पोस्ट को पसंद किया है। दीपिका के लुक के बारे में रोहित शेट्टी की पोस्ट के नीचे जैकलीन फर्नांडीज ने हाथ उठाए हुए इमोजी शेयर किया, जबकि पूजा हेगड़े ने लिखा, 'शेट्टी पावर'।

.
पहली झलक में दीपिका खतरनाक अवतार में नजर आ रही हैं, घायल दिख रही हैं और अपने दुश्मन पर बंदूक तान रही हैं और बैकग्राउंड में जलती हुई इमारत नजर आ रही है. तस्वीरें शेयर करते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने दीपिका के किरदार के बारे में कैप्शन में लिखा, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी...मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी...शक्ति शेट्टी से।' ...माई लेडी सिंघम...दीपिका पादुकोन के साथ।"

रणवीर सिंह ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा, “आली रे आली…लेडी सिंघम आली!!!!! शक्ति शेट्टी कॉप-वर्स में आ गए हैं। आपको बता दें कि सिंघम अगेन की शूटिंग इस वक्त जोरों पर है, जिसमें सिंघम के तौर पर अजय देवगन, सिंबा के तौर पर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, सूर्यवंशी के तौर पर अक्षय कुमार और अन्य कलाकार स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

Post a Comment

From around the web