आज Shahrukh और Kajol की सुपरहिट फिल्म Baazigar को पूरे हुए 30 साल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर सांझा किया दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी स्टारर 'बाजीगर' को आज 30 साल पूरे हो गए। अब्बास मस्तान की ये थ्रिलर फिल्म आज ही के दिन साल 1993 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। ये फिल्म आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। इस फिल्म की कहानी और गानों को दर्शकों ने खूब सराहा। आज फिल्म के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
शाहरुख खान काजोल और शिल्पा शेट्टी की थ्रिलर फिल्म बाजीगर के 30 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक नोट भी लिखा है। उन्होंने बताया कि इसी फिल्म के सेट पर उनकी शाहरुख खान से पहली मुलाकात हुई थी। काजोल ने लिखा, 'बाजीगर को 30 साल पूरे हो गए। यहां सेट पर कई चीजें पहली बार हुईं। पहली बार मैंने सरोज जी के साथ काम किया, पहली बार शाहरुख खान से मुलाकात हुई. पहली बार मेरी मुलाकात अनु मलिक से हुई।
#Baazigar completes 30 years.. This set was a whole lot of firsts .. The first time I worked with Saroj Ji, the first time I met @iamsrk . The first time I met @The_AnuMalik … and me all of 17 when I started the film .. Abbas bhai and Mustan bhai actually treated me with all the… pic.twitter.com/OR5YWfbzlW
— Kajol (@itsKajolD) November 12, 2023
काजोल ने आगे लिखा, 'जब मैंने फिल्में शुरू कीं तो मैं 17 साल की थी। अब्बास भाई और मस्तान भाई वास्तव में मेरे साथ एक पसंदीदा बच्चे की तरह व्यवहार करते थे और मैं जॉनी लीवर, शिल्पा शेट्टी को कैसे भूल सकती हूं। ढेर सारी अच्छी यादें और बिना रुके हँसी। आज भी इस फिल्म का हर गाना और हर डायलॉग मेरे चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला देता है।
आपको बता दें कि फिल्म 'बाजीगर' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में शाहरुख का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। काजोल की जोड़ी शाहरुख खान के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई। 'बाजीगर' एक अलग लेवल की फिल्म थी। फिल्म के सभी गाने आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं। यह फिल्म 12 नवंबर 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।