Manoranjan Nama

वो ब्लॉकबस्टर फिल्में जिनमें आज के युवाओं को दिखेगा 90 के दशक के अंडरवर्ल्ड का खौफनाक चेहरा

 
वो ब्लॉकबस्टर फिल्में जिनमें आज के युवाओं को दिखेगा 90 के दशक के अंडरवर्ल्ड का खौफनाक चेहरा

फिल्म निर्माता दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तरह-तरह की फिल्में बनाते रहते हैं, उसी तरह हिंदी सिनेमा में माफिया डॉन पर भी कुछ फिल्में बनी हैं, जो न सिर्फ लोगों को पसंद आईं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के साथ लोगों को 90s के अंडरवर्ल्ड के कहुफ़ से रूबरू करवाती है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको माफिया डॉन पर बनी कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।

.
रईस 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की कहानी गुजरात के गैंगस्टर अब्दुल लतीफ की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और माहिरा खान मुख्य भूमिका में थे। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। गौरी खान और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया था।

.
हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई
श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म "हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई" की कहानी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित थी। हसीना पारकर को अपराध जगत की गॉडमदर कहा जाता था। फिल्म में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने दाऊद इब्राहिम की भूमिका निभाई है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

.
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म "वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई" साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, कंगना रनौत, प्राची देसाई और रणदीप हुडा जैसे कलाकार थे। इस फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम की जिंदगी से मिलती जुलती थी। गैंगस्टर पर आधारित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

.
वास्तव 
संजय दत्त की फिल्म 'वास्तव' की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन की जिंदगी से प्रेरित थी। यह फिल्म 7 अक्टूबर 1999 को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा नम्रता शिरोडकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था।

.
गॉडमदर
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने गैंगस्टर बेस्ड फिल्म 'गॉडमदर' में भी काम किया है। इस फिल्म की कहानी माफिया ऑपरेटिव संतोकबेन जड़ेजा के जीवन पर आधारित थी। यह फिल्म 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विनय शुक्ला ने किया था।

.
डैडी 
अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की थी। फिल्म का निर्देशन आशिम अहलूवालिया ने किया था।

Post a Comment

From around the web