Manoranjan Nama

अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया के साथ जुड़ चुका है इन बॉलीवुड एक्टर्स का नाम, कईयों को तो जाना पड़ गया था जेल 

 
अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया के साथ जुड़ चुका है इन बॉलीवुड एक्टर्स का नाम, कईयों को तो जाना पड़ गया था जेल 

बॉलीवुड में एक समय ऐसा भी था जब अंडरवर्ल्ड का राज था। उस समय इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों को अंडरवर्ल्ड डॉन से प्यार हो गया था। अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता अक्सर सुर्खियों में रहता था। ऐसा 80 और 90 के दशक के दौरान हुआ था जब कई अभिनेत्रियों के नाम मशहूर गैंगस्टर्स के साथ जुड़े थे। हालांकि देखा जाए तो उन हसीनाओं का करियर बॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ सका। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड में कौन से सितारे अंडरवर्ल्ड से जुड़े थे।

,
संजय दत्त: बॉलीवुड में संजय दत्त को प्यार से संजू बाबा कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और वही नाम अपनी ड्रग्स की आदत के कारण बर्बाद कर दिया। संजय दत्त को 1993 बम धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। 90 के दशक में उनका नाम अबू सलीम से जुड़ा था, जो उनके घर बंदूकें रखने आता था।

 ,
अनिल कपूर- अनिल कपूर इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जो हमेशा सुर्खियों से दूर रहा है। लेकिन उनके फैंस को उस वक्त झटका लगा जब अनिल कपूर की तस्वीर दाऊद इब्राहिम के साथ नजर आई। दरअसल, उस तस्वीर में अनिल दाऊद के साथ क्रिकेट मैच देख रहे थे।

,
ममता कुलकर्णी: करण अर्जुन, चाइना गेट जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाने वाली इस अभिनेत्री के अंडरवर्ल्ड डॉन विक्की गोस्वामी के साथ रिश्ते में होने की खबरें थीं। उनके बारे में यहां तक कहा गया कि उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं था। कुछ साल पहले हसीना का नाम ड्रग रैकेट में भी सामने आया था।

,
मंदाकिनी: राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी खास जगह बनाई कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। मंदाकिनी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। उनकी खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़े डॉन दाऊद इब्राहिम का दिल आ गया था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे और मंदाकिनी की हर फिल्म को दाऊद फाइनेंस करता था।

,
मोनिका बेदी: मोनिका बेदी का नाम अबू सलीम के साथ जुड़ा था। सलीम की वजह से मोनिका को फिल्में मिलने लगीं, लेकिन मोनिका का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। अबू सलीम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ था। प्यार की वजह से एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था।

Post a Comment

From around the web