Manoranjan Nama

नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज 'अनकही कहानियां' का स्टोरी प्रोमो वीडियो हुआ जारी।

 
नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज 'अनकही कहानियां' का स्टोरी प्रोमो वीडियो हुआ जारी।
मनोरजन न्यूज़ डेस्क !!! नेटफ्लिक्स ने अपनी नई एंथोलॉजी फिल्म 'अनकही कहानियां' का ट्रेलर तो दो हफ्ते पहले 18 अगस्त 2021 को ही रिलीज कर दिया था। जोकि दर्शको को पसंद भी आया था। अब इसका स्टोरी प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया गया है। प्रोमो में एंथोलॉजी की कहानी को हल्का सा दर्शाया गया है।

 
प्रोमो में तीन प्रेम कहानियों को दिखाया गया है।  पहली प्रेम कहानी  प्रदीप लाहोरिया की हैं जो एक गांव  से मुंबई आ कर बसे हैं। वे एक कपड़ों के शोरूम में काम करते हैं। जिन्हे एक मैनेक्विन से प्यार हो जाता हैं।  जिसे सिर्फ वही समझ सकते हैं और वो यह कहानी एक लड़की को सुनाते हैं। दूसरी प्रेम कहानी दो नवयुगलों की हैं। जिसमें लड़का फ़िल्मों को लेकर काफी पागल है और वह अपनी प्रेमिका को एक अभिनेत्री के तौर पर देखता हैं। तीसरी लवस्टोरी में एक शादीशुदा कपल है जोकि अपने रिश्ते को लेकर काफी उलझन में हैं।
 
बता दें कि यह सीरीज तीन अलग-अलग डायरेक्टर्स की शॉर्ट फ़िल्म्स हैं। जिसे साकेत चौधरी, अश्विनी अय्यर तिवारी और अभिषेक चौबे अलग अलग निर्देश कर रहे हैं। इस सीरीज़ में कुल तीन एपिसोड हैं। कुणाल कपूर, ज़ोया हुसैन, रिंकू राजगुरु, डेलज़ाद हिवाले और अभिषेक बैनर्जी इस एंथोलॉजी में मुख्य किरदार निभाते नजर आयेंगे।
 
यह एंथोलॉजी सीरीज 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

न्यूज हेल्पलाइन

Post a Comment

From around the web