Manoranjan Nama

भरता नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के रहने वाले थे बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे, बंटवारे के बाद बाद आकर बनाई ख़ास पहचान 

 
भरता नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के रहने वाले थे बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे, बंटवारे के बाद बाद आकर बनाई ख़ास पहचान 

देश-विदेश से लोग बॉलीवुड में नाम कमाने और अपनी पहचान बनाने आते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं जिनका जन्म भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ। देश के विभाजन के बाद इन कलाकारों ने भारत आकर अपनी पहचान बनाई और दर्शकों का मनोरंजन कर नाम कमाया। आज हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पड़ोसी देश पाकिस्तान के रहने वाले होते हुए भी भारत आकर अपना नाम कमाया।

,
राज कपूर
बॉलीवुड में अपने स्टाइल और लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाले राज कपूर को इंडस्ट्री में 'शोमैन' के नाम से भी जाना जाता था। आपको बता दें कि राज कपूर का जन्म पेशावर में हुआ था। बाद में एक्टर भारत आए और बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं, राज कपूर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' और 'दादा साहब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

,
सुनील दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त भी पाकिस्तान के रहने वाले थे। सुनील का जन्म 6 जून 1929 को नक्का खुर्द गांव में हुआ था। यह गांव पाकिस्तान के पंजाब का हिस्सा है। बंटवारे के बाद सुनील का परिवार मुंबई में बस गया। सुनील दत्त ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया।

,

सुरेश ओबेरॉय
अभिनेता सुरेश ओबेरॉय फिल्मों में खलनायक की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। सुरेश को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें कि अभिनेता सुरेश ओबेरॉय का जन्म 17 दिसंबर 1946 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था। एक साल बाद ही उनके परिवार को भारत आना पड़ा।

,
देव आनंद
हिंदी सिनेमा में जब भी किसी रोमांटिक हीरो का नाम लिया जाता है तो उस लिस्ट में देव आनंद का नाम सबसे ऊपर आता है। देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को गुरदासपुर (पाकिस्तान के नरोवाला जिला) में हुआ था।

Post a Comment

From around the web