बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही धुआंधार कलेक्शन करेगी Tiger 3, यहाँ देखिये एडवांस बुकिंग के आंकड़े

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' अब अपनी रिलीज से सिर्फ एक दिन दूर है। इस फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। YRF की स्पाई यूनिवर्स की इस भव्य एक्शन फिल्म को बंपर एडवांस बुकिंग मिल रही है। फिल्म की प्री-टिकट बिक्री इस बात का संकेत दे रही है कि यह ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आइए यहां जानते हैं कि 'टाइगर 3' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के आंकड़े क्या कहते हैं।
भारत में रिलीज़ होने से एक दिन पहले, टाइगर 3 ने पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी शीर्ष राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में अपने शुरुआती दिन के लिए भारी अग्रिम बुकिंग हासिल की है। फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 586650 टिकटें बिक चुकी हैं और प्री-टिकट सेल से अब तक 15 करोड़ 58 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है।
भाषा | फॉर्मेट | कलेक्शन | टिकटों की बिक्री |
हिंदी | 2D | 145272972.6 | 549988 |
हिंदी | IMAX 2D | 5939112 | 9554 |
हिंदी | 4DX | 1646426 | 2839 |
हिंदी | ICE | 72100 | 122 |
तेलुगू | 2D | 2578343 | 21049 |
तमिल | 2D | 274235.44 | 3098 |
ऑल इंडिया | - | 155783189 [15.58 करोड़] | 586650 |
टाइगर 3' इस रविवार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'टाइगर 3' की अब तक की एडवांस बुकिंग के आंकड़े साफ साबित करते हैं कि यह फिल्म रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाएगी। फिलहाल फिल्म को लेकर फैंस काफी क्रेजी हैं और सभी की नजरें 'टाइगर 3' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। देखना यह होगा कि 'टाइगर 3' को बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत मिलती है।
आपको बता दें कि 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' के बाद 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इस एक्शन थ्रिलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रेवती और रिद्धि डोगरा समेत कई अन्य सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। इनके अलावा शाहरुख खान 'टाइगर 3' में पठान के किरदार में और ऋतिक रोशन वॉर में कबीर के किरदार में कैमियो करते नजर आएंगे।