Manoranjan Nama

इन 6 मच अवेटेड फिल्म-सीरीज के साथ अंधाधुंध नोट छापेंगे Varun Dhawan, बर्थडे पर देखिये एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट 

 
इन 6 मच अवेटेड फिल्म-सीरीज के साथ अंधाधुंध नोट छापेंगे Varun Dhawan, बर्थडे पर देखिये एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट 

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। आज उनका 37वां जन्मदिन है. आइए जानते हैं वरुण की आने वाली फिल्म-सीरीज के बारे में जो उन्हें फिर से बॉलीवुड का किंग बना सकती है।

,
1. बेबी जॉन
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेबी जॉन' है। इसे एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, पंकज त्रिपाठी भी हैं। कालिस इसका निर्देशन करेंगे। इसमें वरुण का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. यह 31 मई 2024 को रिलीज होगी।

,
2. सिटाडेल 
राज और डीके की इस वेब सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी नजर आएगी. ये पहली बार होगा जब ये दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. इसे इसी साल अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जा सकता है।

,
3. नो एंट्री 2

वरुण धवन अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर हैं. फिल्म की घोषणा हो चुकी है और यह अगले साल रिलीज हो सकती है.

,
4. भेड़िया 2
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' का सीक्वल भी बनाया जा रहा है। इसमें वरुण धवन भी होंगे. फिल्म के पहले पार्ट ने अच्छी कमाई की थी. इसका दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा।

,
5. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और शशांक खेतान एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म होगी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'। करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। यह 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

,
6. स्त्री 2
फिल्म 'भेड़िया' के अंत में स्त्री के दो कलाकार राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी वरुण धवन से मिलने आते हैं. पता चला कि 'स्त्री 2' में वरुण धवन भी होंगे. पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से सजी 'स्त्री' के सीक्वल में वरुण को देखना मजेदार होगा।

Post a Comment

From around the web