Manoranjan Nama

Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने बड़े पर्दे पर कराया नारी शक्ति का अहसास, तालियों से गूँज उठे सिनेमाघर 

 
Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने बड़े पर्दे पर कराया नारी शक्ति का अहसास, तालियों से गूँज उठे सिनेमाघर 

आज 'महिला दिवस' के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने दमदार किरदारों से पर्दे पर महिलाओं का एक अलग पक्ष दिखाया है। आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की उन 7 हसीनाओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर नारी शक्ति का एक अलग रूप दिखाया है।

,
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में अपने दमदार किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।

,
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने अपने दमदार किरदार से लोगों के होश उड़ा दिए। फिल्म में आलिया ने मुंबई की मशहूर वेश्या का किरदार निभाया था, जिसका प्रभाव अंडरवर्ल्ड के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी देखा गया था।

,
तापसी पन्नू की 'थप्पड़' लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद न्याय के लिए लड़ती है।

,
जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सैना: द कारगिल गर्ल' इस फिल्म में उन्होंने रियल लाइफ इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सैना का किरदार निभाया है। जान्हवी ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। आपको बता दें कि गुंजन भारत की पहली महिला पायलट थीं, जिन्होंने युद्ध क्षेत्र में जाकर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी थी।

,
बॉलीवुड की डैशिंग गर्ल कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' में भी नारी शक्ति को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि अगर एक महिला कुछ करने की ठान लेती है तो उसे पूरा करके ही रहती है।

,
फिल्म 'घूमर' में सैयामी खेर का किरदार काफी प्रेरणादायक था। उन्होंने एक विकलांग क्रिकेटर की भूमिका निभाई जो हर बाधा को तोड़ कर आगे बढ़ती है।

,
2016 में रिलीज़ हुई सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा' भी महिलाओं की ताकत का जश्न मनाती है।

Post a Comment

From around the web