Manoranjan Nama

नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर सागरिका घाटगे को देखते ही दिल दें बैठे थे जहीर खान, ऐसी है लव स्टोरी

 
फगर

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका घाटगे खुद राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड मूवी में काम किया है। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के अफेयर की चर्चा हमेशा से होती रही है। इसी तरह की चर्चा जहीर खान और सागरिका को लेकर हुई। 23 नवंबर 2017 को दोनों ने एक दूसरे को जीवन भर के लिए चुना और शादी कर ली।

आपको बता दें कि फिल्म में ही नहीं बल्कि सागरिका घाटगे रियल में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी थीं। हालांकि उन्हें पहचान रील हॉकी खिलाड़ी बनने के बाद ही मिली। शाहरुख खान की चक दे ​​इंडिया में, वह एक हॉकी खिलाड़ी प्रीति सबरवाल की भूमिका में दिखाई दीं।

सागरिका (जहीर खान वाइफ) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। ये एक ऐसा रिश्ता था, जो एक क्रिकेटर और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच था। क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच अफेयर भारत में नया नहीं था। सागरिका घाटगे और जहीर खान ने 23 नवंबर 2017 को शादी की थी।

जहीर खान और सागरिका घाटगे पहली बार एक दोस्त की पार्टी में मिले थे। दोनों ने यहां पहली बार बातचीत की, दोनों मशहूर थे, तो जाहिर है कि वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे। युवराज सिंह की शादी में जहीर और सागरिका एक साथ पहुंचे थे, जहां उनके अफेयर की खबरें तेज हो गईं।

Post a Comment

From around the web