Manoranjan Nama

80s और 90s के दिग्गज अभिनेता Mithun Chakraborty को मिला पद्म भूषण पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार, देखे Video 

 
80s और 90s के दिग्गज अभिनेता Mithun Chakraborty को मिला पद्म भूषण पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार, देखे Video 

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 27 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को सम्मानित किया। इस साल 25 जनवरी को सभी विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। अब इन सभी को राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया है।

,
इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।  इससे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और साउथ एक्टर चिरंजीवी समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप और सीताराम जिंदल समेत 17 लोगों को पद्म भूषण दिया गया। इसके अलावा बांग्लादेशी गायिका रेजवाना चौधरी बान्या को भी पद्मश्री मिला है।

मिथुन का फ़िल्मी करियर
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1977 में 'मृगया' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन मृणाल सेन ने किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। एक्टर ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया. जिनमें 'डिस्को डांसर', 'फूल और अंगार', 'प्रेम पतिज्ञा', 'जल्लाद' उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में हैं। पिछले साल एक्टर फिल्म 'काबुलीवाला' में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और राजकुमार संतोषी इसके निर्देशक हैं।

Post a Comment

From around the web