Manoranjan Nama

एनिवर्सरी पर Neetu  ने किया Rishi Kapoor को याद, तस्वीर में दिखी Ranbir-Riddhima के बचपन की झलक

 
एनिवर्सरी पर Neetu  ने किया Rishi Kapoor को याद, तस्वीर में दिखी Ranbir-Riddhima के बचपन की झलक

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह आज भी अपने परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज नीतू कपूर ने शादी की 43वीं सालगिरह पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया है। इस खास मौके पर उन्होंने एक अनदेखी फोटो पोस्ट की है, जिसमें पूरा परिवार नजर आ रहा है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

,
नीत कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनदेखी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के बचपन की झलक देखने को मिल रही है। नीतू कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'समय तेजी से बीत जाता है, बस यादें रह जाती हैं'। इस पोस्ट पर फैन्स रिएक्शन दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स नीतू कपूर को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।

,
फोटो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. उसने टोपी पहन रखी है। ग्रेफिटी टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं ऋषि कपूर। वहीं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और दोनों ने कैप पहन रखी है। पूरा परिवार मुस्कुरा रहा है और कैमरे के सामने पोज दे रहा है। रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर की पोस्ट पर शेयर किया दिल का इमोजी।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। रिद्धिमा कपूर का जन्म सितंबर 1980 में हुआ था। दो साल बाद नीतू कपूर ने रणबीर कपूर को जन्म दिया। ऋषि और नीतू ने पहली बार साल 1974 में फिल्म जहरीला इंसान में काम किया था। उस वक्त नीतू कपूर महज 16 साल की थीं और ऋषि कपूर 22 साल के। बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को कोरोना काल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

Post a Comment

From around the web