Manoranjan Nama

तलाक के बाद मजे में कट रही इन 5 भोजपुरी हसीनाओं की सिंगल लाइफ, परिवार और बच्चों के साथ खुशी-खुशी बिता रही जिंदगी 

 
तलाक के बाद मजे में कट रही इन 5 भोजपुरी हसीनाओं की सिंगल लाइफ, परिवार और बच्चों के साथ खुशी-खुशी बिता रही जिंदगी 

भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने काम और खूबसूरती के दम पर पहचान हासिल की है। साथ ही यह एक्ट्रेस दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं, आज हम भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने शादी के कुछ समय बाद तलाक ले लिया और अपने परिवार और बच्चों के साथ खुशी-खुशी सिंगल लाइफ जी रही हैं।

.
1.अंजना सिंह
अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने साल 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद अंजना और यश का तलाक हो गया. इस जोड़े की एक बेटी भी है, जो अंजना के साथ रहती है। आपको बता दें कि तलाक के काफी समय बाद भी अंजना ने दूसरी शादी नहीं की है और वह अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं और खुशी-खुशी अपनी सिंगल लाइफ जी रही हैं।
,,

2.श्वेता तिवारी
लिस्ट में दूसरा नाम श्वेता तिवारी का है, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। लेकिन बाद में इस जोड़े का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस बीच राजा और श्वेता की एक बेटी हुई, जिसका नाम पलक तिवारी है। तलाक के बाद श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव से शादी की। श्वेता का अभिनव कोहली से भी तलाक हो गया था। इस जोड़े का एक बेटा है जिसका नाम रेयांश है। वहीं अभिनव से अलग होने के बाद श्वेता अपनी बेटियों पलक और रेयांश के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

,
3.पाखी हेगड़े
लिस्ट में तीसरा नाम पाखी हेगड़े का है। पाखी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उनकी शादी उमेश हेगड़े से हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और उनका तलाक हो गया। इस जोड़े के दो बच्चे भी हैं और उमेश से तलाक के बाद दोनों बच्चे पाखी के साथ रह रहे हैं। आपको बता दें कि इस शादी के बाद पाखी ने दोबारा शादी नहीं की।
,

4.अलीना शेख
भोजपुरी एक्ट्रेस अलीना शेख ने साल 2016 में एक्टर मुदस्सिर बेग से शादी की थी। लेकिन कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। आपको बता दें कि शादी के महज एक साल बाद ही इस कपल का रिश्ता टूट गया और तब से अलीना सिंगल लाइफ जी रही हैं।

,
5.रश्मि देसाई
भोजपुरी इंडस्ट्री में रश्मि देसाई एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने हिंदी टीवी शोज में भी काम किया है और घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने 2012 में अपने टीवी शो उतरन के को-स्टार नंदीश संधू से शादी की थी। लेकिन महज दो साल में ही दोनों का तलाक हो गया। वहीं पति से तलाक के बाद रश्मि अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और फिलहाल सिंगल लाइफ जी रही हैं।

Post a Comment

From around the web