Manoranjan Nama

इतनी मोटी रकम खर्च करने के बाद Sara Ali Khan ने ख़रीदा ऑफिस स्पेस, यहाँ जानिए पूरी डिटेल 

 
इतनी मोटी रकम खर्च करने के बाद Sara Ali Khan ने ख़रीदा ऑफिस स्पेस, यहाँ जानिए पूरी डिटेल 

एक्ट्रेस सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में नजर आई थीं। इन 5 सालों में एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया ह। उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में खुद को साबित किया है। अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने मुंबई में नया ऑफिस खरीदा है और उस पर भारी रकम खर्च की है।

,
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सारा अली खान को हाल ही में मुंबई में ऑफिस स्पेस तलाशते हुए स्पॉट किया गया। अब उन्हें वो जगह मिल गई है जो वो चाहते थे। उन्होंने यह जगह निर्माता और रियल एस्टेट कारोबारी आनंद पंडित की लोटस डेवलपर्स में ली है। सारा का ऑफिस मीडिया और प्रोडक्शन हाउस के लिए आसानी से उपलब्ध है।

,,
बता दें कि इस प्रीमियम ऑफिस स्पेस में एक्ट्रेस ने 9 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कार्यालय अभी निर्माणाधीन हैं और सितंबर 2023 तक तैयार हो जाएंगे। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह एक्टर विक्की कौशल के साथ थीं। 

,
फिल्म में विक्की कौशल के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को फैन्स ने खूब पसंद किया। अब वह 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आएंगी। वह अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो...इन डेज में भी काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा हैं।

Post a Comment

From around the web