Manoranjan Nama

Anushka Shetty Birthday Special : प्रभास ने तीन साल तक रोके रखी थी अपनी को-स्टार Anushka की शादी, अबतक नहीं लगी हाथों पर मेहँदी 

 
Anushka Shetty Birthday Special : प्रभास ने तीन साल तक रोके रखी थी अपनी को-स्टार Anushka की शादी, अबतक नहीं लगी हाथों पर मेहँदी 

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने साउथ की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में है। अभिनेत्री का जन्म 7 नवंबर 1981 को मंगलुरु में हुआ था। आज एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का नाम क्रिकेटर्स समेत इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज भी उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

/
हालांकि, उनकी जोड़ी को 'बाहुबली' में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, जिसके बाद उनकी शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस बारे में बात करते हुए दोनों स्टार्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं. एक्ट्रेस अब 42 साल की हो गई हैं और फैंस आज भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने अब तक शादी क्यों नहीं की?

/
वैसे तो अनुष्का शेट्टी का नाम तलाकशुदा डायरेक्टर्स से लेकर कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन फैन्स को उनकी जोड़ी सिर्फ प्रभास के साथ ही पसंद है। आज भी फैंस उनकी जोड़ी के दीवाने हैं। कई बार दोनों की डेटिंग की खबरें भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि प्रभास ने उन्हें तीन साल तक शादी भी नहीं करने दी थी। हालांकि, दोनों ही अपने इंटरव्यू के दौरान इन खबरों को खारिज करते रहे हैं। दोनों का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वह भी पिछले 9 सालों से। एक्टर ने कहा, 'जब एक्टर एक साथ ज्यादा फिल्में करते हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं।'

/
प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी का नाम भी एक तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं, उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर थी, लेकिन जब ये खबर एक्ट्रेस के कानों तक पहुंची तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया और फैन्स से इस पर यकीन न करने के लिए भी कहा। अनुष्का ने कहा था, 'कोई ऐसी खबर कैसे लिख सकता है या वायरल कर सकता है? ऐसी झूठी खबरें लिखने से पहले उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है।

Post a Comment

From around the web