Manoranjan Nama

Dipika Kakar B' Special : टीवी इंडस्ट्री की न्यू मॉम Dipika ने अपने बेटे रुहान के साथ सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, पति दिए ढेर सारे तोहफे 

 
Dipika Kakar B' Special : टीवी इंडस्ट्री की न्यू मॉम Dipika ने अपने बेटे रुहान के साथ सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, पति दिए ढेर सारे तोहफे 

दीपिका कक्कड़ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने बेटे रुहान के साथ अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका के बर्थडे पर शोएब ने उन्हें प्री-बर्थडे गिफ्ट दिए।  दीपिका कक्कड़ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। घर-घर में सिमर के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे में हुआ था।

,
दीपिका ने इसी साल 21 जून को बेटे को जन्म दिया। ऐसे में दीपिका अपने बेटे के साथ अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने अपने बर्थडे की रात 12 बजे केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके लिए खास केक बनाया गया, जिसमें एक मां अपने बेटे को गोद में लिए नजर आईं। दीपिका ने भी केक के साथ इसी पोज में पोज दिया। 

,
दीपिका का जन्मदिन उनके पति शोएब इब्राहिम ने बेहद खास अंदाज में मनाया। शोएब ने दीपिका को प्री बर्थडे गिफ्ट दिया। शोएब ने दीपिका को ग्रे कलर का सूट और जंप सूट गिफ्ट किया, जिसे देखकर दीपिका काफी खुश हुईं। तोहफे के तौर पर शोएब ने दीपिका को उनकी पसंद के दो शॉल भी दिए. दीपिका ने शॉल ओढ़कर पोज भी दिया।

,
देर रात दीपिका के बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार के अलावा शोएब के कुछ दोस्त भी शामिल हुए, जिनकी दीपिका के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस दौरान दीपिका पीच कलर के सूट में नजर आईं। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने भी अपनी भाभी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की।

Post a Comment

From around the web