Manoranjan Nama

Diwali 2023 : इस साल इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ससुराल में होगी पहली दिवाली, Kiara से लेकर Parineeti तक का नाम है लिस्ट में शामिल 

 
Diwali 2023 : इस साल इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की ससुराल में होगी पहली दिवाली, Kiara से लेकर Parineeti तक का नाम है लिस्ट में शामिल 

देशभर में 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपके लिए उन हसीनाओं की लिस्ट लेकर आए हैं। इस बार वह पहली बार अपने पति के साथ ससुराल में दिवाली मनाएंगी।

,
परिणीति चोपड़ा- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का है। जो 24 सितंबर को ही आप नेता राघव चड्ढा की दुल्हन बनीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना पहला करवा चौथ मनाया।अब एक्ट्रेस जल्द ही अपने पति और ससुराल वालों के साथ अपनी पहली दिवाली धूमधाम से मनाने वाली हैं। जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

,
हंसिका मोटवानी- एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह अपनी पहली दिवाली भी अपने पति के साथ मनाएंगी।

,
कियारा आडवाणी- बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस साल सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनी हैं। दोनों ने 7 फरवरी को सात फेरे लिए थे।  अब ये कपल शादी के बाद अपनी पहली दिवाली एक साथ मनाने जा रहा है।

,
स्वरा भास्कर- एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इसी साल फहद अहमद से शादी की. अब एक्ट्रेस अपनी पहली दिवाली अपने पति के साथ-साथ अपनी बेटी के साथ भी मनाने जा रही हैं।

,
अथिया शेट्टी- एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के लिए भी ये दिवाली बेहद खास होने वाली है। क्योंकि एक्ट्रेस पहली बार अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ ये त्योहार सेलिब्रेट करेंगी।

Post a Comment

From around the web