Manoranjan Nama

Drishayam 2 फेम इस एक्ट्रेस के घर गूंजेगी किलकारियां, शादी के छह साल बाद बनेंगी मां

 
Drishayam 2 फेम इस एक्ट्रेस के घर गूंजेगी किलकारियां, शादी के छह साल बाद बनेंगी मां

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाली इशिता दत्ता को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में एक पैपराजी ने इशिता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वह कैमरे में कैद हो गईं।

,
इस पोस्ट के साथ पैपराजी ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. इस क्लिप के सामने आते ही उनके फैंस एक्ट्रेस को बधाई देने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, "बधाई हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह कितनी क्यूट लग रही है। इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को बधाई देते नजर आए।


बता दें कि इशिता बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन हैं। वहीं उनके पति वत्सल सेठ भी एक अभिनेता हैं। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अब्बास-मस्तान की टार्ज़न द वंडर कार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी।

,
ये पहली बार नहीं है जब इशिता की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई हो. दो साल पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए गए थे। हालांकि, तब अभिनेत्री आगे आई और इस तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया। काम के मोर्चे पर, इशिता को आखिरी बार अजय देवगन की दृश्यम 2 में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया था। बंपर कलेक्शन की वजह से फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था।

Post a Comment

From around the web