Manoranjan Nama

Happy Birthday Ayushmann Khurrana : परदे पर ही नहीं असल ज़िन्दगी में भी विक्की डोनर बन चुके है Ayushmann, जाने क्यों किया था ये काम 

 
Happy Birthday Ayushmann Khurrana : परदे पर ही नहीं असल ज़िन्दगी में भी विक्की डोनर बन चुके है Ayushmann, जाने क्यों किया था ये काम 

अपने पिछले 11 साल के फिल्मी करियर में आयुष्मान खुराना ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा फिल्में की हैं और आज बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन आज भी उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर उनकी खास पहचान है। ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें हीरो को स्पर्म डोनेशन करते हुए दिखाया गया था। यह एक साहसी भूमिका थी, जिसमें आयुष्मान ने दिल्ली के युवा विक्की अरोड़ा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आयुष्मान को दर्शकों ने खूब सराहा और उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

,
लेकिन खास बात ये है कि आयुष्मान ने ये रोल सिर्फ पर्दे पर ही नहीं किया बल्कि फिल्म में काम करने से कई साल पहले उन्होंने असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेशन किया था। फिल्म हिट होने के बाद आयुष्मान ने मीडिया में खूब पब्लिसिटी की। उन्होंने कई मौकों पर इस बारे में बात की और कहा कि उन्होंने निःसंतान दंपत्तियों की मदद के लिए स्पर्म डोनेट किया है। उन्होंने ये काम रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ के लिए एक टास्क के तौर पर किया था।

,
पहले, रियलिटी टीवी शो के नियम थोड़े अलग थे और लगभग हर चीज़ की अनुमति थी। आयुष्मान द्वारा स्पर्म डोनेशन का मामला 2004 का है। फिल्म के बाद आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि मैं भारत का मोस्ट वांटेड स्पर्म डोनर हूं। मैंने 2004 में एमटीवी रोडीज़ सीज़न 2 जीता था। जब मैं इसमें था, तो हमें एक टास्क दिया गया था। यह इलाहाबाद में स्पर्म डोनेशन का काम था और मैंने असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट किया था।

,
फिल्म विक्की डोनर के लिए डायरेक्टर को अपनी कहानी के मुताबिक एक पंजाबी लड़का चाहिए था। जिसे टीवी दर्शक भी पहचानते हैं। ताकि सिनेमाघरों में कम से कम टीवी दर्शक उस लड़के को पहचान सकें। हुआ भी वही। फिल्म की कहानी और आयुष्मान खुराना की टीवी पहचान विक्की डोनर को सिनेमाघरों तक ले गई थी। इसके बाद आयुष्मान की दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, ड्रीम गर्ल और बाला जैसी फिल्में बेहद सफल रहीं। वह एक स्टार बन गये।

Post a Comment

From around the web