Manoranjan Nama

Happy Birthday Daler Mehndi : छोटी उम्र से ही गाने का शौक रखते थे Daler Mehndi, इस उम्र में छोड़ दिया था घर 

 
Happy Birthday Daler Mehndi : छोटी उम्र से ही गाने का शौक रखते थे Daler Mehndi, इस उम्र में छोड़ दिया था घर 

दलेर मेहंदी एक पंजाबी सिंगर के साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर भी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उनका असली नाम दलेर सिंह है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें दलेर मेहंदी के नाम से जानते हैं। जितना उनके गानों का क्रेज लोगों के बीच है उतना ही जुनून दलेर मेहंदी को अपनी गायकी का है, जिसकी वजह से वह बचपन में घर से दूर रहे थे।

,
दलेर मेहंदी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए आपको उनके करियर से जुड़े इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं। 1967 में बिहार के पटना में जन्मे दलेर मेहंदी को बचपन से ही गाने का बहुत शौक था। इसी शौक के चलते उन्होंने महज 5 साल की छोटी उम्र से ही गाना सीखना शुरू कर दिया था।

,
जब दलेर मेहंदी 11 साल के थे, तब उन्होंने संगीत की शिक्षा के लिए अपना घर छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान से संगीत सीखा और महज 13 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। उस वक्त वहां करीब 20 हजार लोग जमा थे। यहीं से गायकी की दुनिया में उनका सफर शुरू हुआ।

,
दलेर मेहंदी के फिल्मी करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मृत्युदाता' से हुई जो साल 1997 में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने 'ना ना ना रे' गाना गाया था। इस गाने को भी दलेर मेहंदी ने ही कंपोज किया था। इसके बाद उन्हें कई गाने मिले और दलेर मेहंदी बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक बनकर भी उभरे। बाद में 1997 में उन्हें 'दर्दी रब रब' गाने के लिए बेस्ट मेल पॉप सिंगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

From around the web