Manoranjan Nama

Happy Birthday Nandana Sen : मशहूर इकोनोमिस्ट Amartya Sen की बेटी है Nandana, इस फ़िल्म में बोल्ड सीन से छुड़ा दिते थे पसीने 

 
Happy Birthday Nandana Sen : मशहूर इकोनोमिस्ट Amartya Sen की बेटी है Nandana, इस फ़िल्म में बोल्ड सीन से छुड़ा दिते थे पसीने 

नंदना सेन एक अभिनेत्री, पटकथा लेखिका और कार्यकर्ता हैं। नंदना ने अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'ब्लैक' में भी काम किया है। बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। नंदना सेन प्रसिद्ध अर्थशास्त्री नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और प्रसिद्ध बंगाली साहित्य लेखिका पद्मश्री नबनिता देवसेन की बेटी हैं। 

,
19 अगस्त 1967 को कोलकाता में जन्म। अमेरिका में पली-बढ़ीं नंदना ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन रणदीप हुडा के साथ फिल्म 'रंगसरिया' की वजह से वह काफी चर्चा में रहीं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में काम कर चुकीं नंदना सेन अपने बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती थीं। मशहूर पेंटर राजा रवि वर्मा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'रंग रसिया' में इंटीमेट सीन की वजह से नंदना काफी सुर्खियों में रहीं।

,
नंदना सेन को बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। नंदना ने अंग्रेजी, हिंदी के अलावा साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में नंदना सेन रानी मुखर्जी की बहन के किरदार में नजर आई थीं। नंदना सेन ने 'द मिरेकल: ए साइलेंट लव स्टोरी', टैंगो चार्ली, द फॉरेस्ट जैसी कई मशहूर हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नंदना सेन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में जॉन मैकिन्सन नाम के शख्स से शादी की थी। 

,
उनकी एक बेटी है। इस तस्वीर में अमर्त्य सेन अपनी पोती और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्मों के अलावा नंदना सेन साहित्य जगत से भी जुड़ी हुई हैं और अक्सर साहित्यिक मंचों पर नजर आती रहती हैं। नंदना सेन अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि अब वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। नंदना सेन बोल्ड और ब्यूटीफुल होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। कई संस्थाओं से जुड़े।

Post a Comment

From around the web