Happy Birthday Pavitra Punia : इस रियलिटी शो में Pavitra की ज़िन्दगीमे फिर लौटा था प्यार, पहले कई बार करवा चुकी है अपने दिल के टुकड़े

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और मशहूर टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया का आज जन्मदिन है। शो के 14वें सीजन में पवित्रा ने अपने दमदार अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं। शो में उनके बेबाक अंदाज के साथ-साथ उनसे जुड़े विवाद और उनकी लव लाइफ भी खूब चर्चा में रहे। शो में ही पुनिया की जोड़ी एजाज खान के साथ बनी थी। जिसके बाद ये कपल अब भी साथ है और जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इससे पहले भी पवित्रा को कई बार दिल टूटने का सामना करना पड़ा था। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू कराते हैं।
मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पवित्रा पुनिया का असली नाम नेहा सिंह है और उनकी निजी जिंदगी काफी विवादित रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर टीवी शो स्प्लिट्सविला से की थी। स्प्लिट्सविला के बाद पवित्रा लव यू जिंदगी, नागिन 3, कवच, ये है मोहब्बतें जैसे शोज में भी नजर आईं। पवित्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई।
पवित्रा कभी बड़ी अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन अचानक उनका रुख एक्टिंग की ओर हो गया। पवित्रा ने बिग बॉस सीजन 14 में अपने को-कंटेस्टेंट एजाज खान से अपने प्यार का इजहार किया था। अब शो से बाहर आने के बाद भी दोनों साथ हैं और जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, एजाज खान से पहले पवित्रा पारस छाबड़ा और प्रतीक सहजपाल को भी डेट कर चुकी हैं और यह बात किसी से छुपी नहीं है।
इस बात को खुद पवित्रा, पारस और प्रतीक ने नेशनल टेलीविजन पर कबूल किया है। पवित्रा के शो में रहने के दौरान बिजनेसमैन सुमित माहेश्वरी ने दावा किया था कि उनकी और पवित्रा की शादी हो चुकी है। इसके साथ ही सुमित माहेश्वरी ने एक्ट्रेस पर उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया।