Manoranjan Nama

Happy Birthday Priyanka Chopra : कभी रंग की वजह से Priyanka को झेलना पड़ा था रिजेक्शन, फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड पर ऐसे किया राज

 
Happy Birthday Priyanka Chopra : कभी रंग की वजह से Priyanka को झेलना पड़ा था रिजेक्शन, फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड पर ऐसे किया राज

हिंदी सिनेमा में एक से एक हिट एक्ट्रेस आईं और गईं। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से यहां गहरी छाप छोड़ी है। इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम खूब आता है, जो हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल हैं लेकिन एक समय वह मॉडलिंग की दुनिया की रानी थीं। आज प्रियंका चोपड़ा 40 साल की हो गई हैं। साल 1982 में जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिर उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। हालांकि, शुरुआती दिनों में प्रियंका को अपने सांवले रंग की वजह से रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में पहचान बनाई और अब हॉलीवुड में सक्रिय हैं। आइए आपको प्रियंका की उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें एक्ट्रेस का अभिनय बेहतरीन था।

,
फैशन 
प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म मॉडलिंग जगत की हकीकत पर केंद्रित है। फिल्म में दिखाया गया है कि मेघना (प्रियंका) एक मशहूर मॉडल बनना चाहती है लेकिन इसके लिए उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म में कई ऐसी चीजें दिखाई गईं, जिनका सामना मॉडलिंग की दुनिया में लड़कियों को करना पड़ता है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कंगना रनौत भी थीं और उनके काम को भी खूब पसंद किया गया था।

,
बर्फी
प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्मों की लिस्ट अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'बर्फी' के बिना पूरी नहीं हो सकती। इस फिल्म में प्रियंका ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो बोल और सुन नहीं सकती। लेकिन उन्होंने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर थे और उन्होंने भी एक बहरे लड़के का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

,

मैरी कॉम
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मैरी कॉम' भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है, जिसमें प्रियंका ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था। यह प्रियंका के करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में प्रियंका ने मैरी कॉम की जिंदगी को बेहद संजीदगी से पर्दे पर पेश किया और फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी।

,
गुंडे 
फिल्म 'गुंडे' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आए थे। यह फिल्म प्रेम त्रिकोण पर आधारित थी लेकिन इसमें चोर-पुलिस का सीन भी था। इस फिल्म में अर्जुन और रणवीर दोनों गुंडे की भूमिका में थे जिन्हें प्रियंका चोपड़ा से प्यार हो जाता है। हालांकि, प्रियंका पुलिस ऑफिस के किरदार में हैं। इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

,
बाजीराव मस्तानी
'बाजीराव मस्तानी' की कहानी मस्तानी और बाजीराव की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस किरदार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने निभाया था। इस फिल्म में प्रियंका सहायक किरदार बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका में थीं, लेकिन प्रियंका ने अपना काम बखूबी किया। इस भूमिका के लिए उन्हें 61वें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

,,
हॉलीवुड में भी जमाई धाक 
प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। इन दिनों वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनकी मशहूर हॉलीवुड फिल्में 'द व्हाइट टाइगर', 'ए किड लाइक जेक', 'बेवॉच', 'क्वांटिको' और 'इजंट इट रोमांटिक' हैं।

Post a Comment

From around the web