Happy Birthday Sunil Grover: डॉ गुलाटी बनकर ऐसे फेमस हुए थे सुनील ग्रोवर, सक्सेस पाने के लिए करना पड़ा था कड़ा संघर्ष

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं. अपने अतरंगी अंदाज और अलग-अलग किरदारों से लोगों को गुदगुदाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर आज लोगों के बीच अपने असली नाम से ज्यादा अपने किरदारों के नाम से मशहूर हैं। 3 अगस्त 1977 को जन्मे सुनील इस साल 45 साल पूरे कर लेंगे। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके संघर्ष की कहानी के बारे में-
हरियाणा के डबवाली में जन्मे सुनील ग्रोवर के पिता का नाम जेएन ग्रोवर है। आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई करने के बाद एक्टर ने गुरु नानक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही अभिनय में रुचि होने के कारण उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में अपनी डिग्री पूरी की। लंबे समय तक थिएटर में काम करने के बाद उन्हें मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो प्रोफेसर मनी प्लांट में काम करने का मौका मिला। इस शो के बाद वह सब टीवी के मशहूर साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गू में भी नजर आये।
शो ज्यादा समय तक टीवी पर नहीं चला, लेकिन सुनील ग्रोवर की एक्टिंग ने उन्हें लोगों के बीच पहचान दिलानी शुरू कर दी थी. बस फिर क्या था के बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस शो के बाद उन्होंने चला लल्लन हीरो बनने, क्या पांचवी फेल चंपू है, कॉमेडी सर्कस और मेड इन इंडिया जैसे शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। इतना ही नहीं टीवी के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमाई। 1998 में आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में सुनील ग्रोवर ने नाई की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, फकीरा, जिला गाजियाबाद, गब्बर इज बैक, गजनी और भारत जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
इतना ही नहीं, एक रेडियो चैनल हंसी के फव्वारे पर उनके शो को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि एक्टर को असली पहचान द कपिल शर्मा शो से मिली। इस शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी जैसे मशहूर किरदारों में नजर आए थे. इन किरदारों के जरिए एक्टर ने न सिर्फ दर्शकों को खूब हंसाया, बल्कि घर-घर में अपनी पहचान भी बनाई। हालांकि, बाद में आई खबरों के मुताबिक, कपिल शर्मा से झगड़े के चलते सुनील ने शो से दूरी बना ली थी। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर ने पेशे से इंटीरियर डिजाइनर आरती ग्रोवर से शादी की है। दंपति का एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन तेरे