Manoranjan Nama

IFFI 2023 : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया ये विशेष पुरस्कार, राजनेता ने शेयर किया पोस्ट 

 
IFFI 2023 : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया ये विशेष पुरस्कार, राजनेता ने शेयर किया पोस्ट 

बॉलीवुड की 'धकधक गर्ल' के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। कभी 'मोहिनी' तो कभी चंद्रमुखी के किरदार में माधुरी दीक्षित ने हर बार अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अपने किरदार में जान डाल दी है। आज भी दुनिया उनकी अदाओं की कायल है।

/
अपनी बेमिसाल खूबसूरती के साथ-साथ माधुरी दीक्षित एक कमाल की डांसर भी हैं। यही वजह है कि उन्हें '54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' में खास अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसकी घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने एक्ट्रेस को खास अंदाज में सम्मानित किया है. वह लिखते हैं कि 'माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रतिभा और शालीनता से 4 दशकों तक स्क्रीन पर राज किया है।

'निशा' से लेकर मनोरम 'चंद्रमुखी' तक, राजसी 'बेगम पारा' से लेकर अदम्य 'रज्जो' तक, उनकी बहुमुखी प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने आगे लिखा, 'आज हम 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिभाशाली और करिश्माई अभिनेत्री को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान' पुरस्कार प्रदान करते हुए खुश हैं। आपको बता दें कि IFFI आज से गोवा में शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं।

Post a Comment

From around the web