Manoranjan Nama

Kanika Kapoor Birthday Special : आठ साल की उम्र से संगीत को अपनी आत्मा में उतारने लगी थी Kanika, ऐसे बनी इंडस्ट्री को टॉप सिंगर 

 
Kanika Kapoor Birthday Special : आठ साल की उम्र से संगीत को अपनी आत्मा में उतारने लगी थी Kanika, ऐसे बनी इंडस्ट्री को टॉप सिंगर 

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर भले ही अब लंदन में रहती हैं, लेकिन वह अदब के शहर लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, कनिका का जन्म 21 अगस्त 1978 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कनिका कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके गाने भारत के अलावा दूसरे देशों में भी काफी पसंद किये जाते हैं। बर्थडे स्पेशल में हम आपको कनिका की जिंदगी के कुछ किस्सों से रूबरू करा रहे हैं।

,
कनिका कपूर आज भले ही सफलता की बुलंदियों पर हों, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। दरअसल, कनिका कपूर ने महज आठ साल की उम्र में पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वहीं जब वह महज 12 साल की थीं तो उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। उस दौरान कनिका ने ऑल इंडिया रेडियो के एक प्रोग्राम में परफॉर्मेंस दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

,
बता दें कि कनिका कपूर ने भजन भी गाए हैं। उन्होंने अनूप जलोटा के साथ डुएट किया था। इसके अलावा कनिका कपूर ने बॉलीवुड को कई सुपर डुपर हिट गाने भी दिए हैं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो साल 2012 के दौरान रिलीज हुआ था। हालांकि, रागिनी एमएमएस के गाने 'बेबी डॉल मैं सोने दी' ने कनिका कपूर को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा कनिका कपूर का गाना चिट्टियां कलाइयां भी काफी मशहूर हुआ था।

,
आपको बता दें कि कनिका कपूर की फैन फॉलोइंग आज बहुत ज्यादा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास अपने बच्चों की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। दरअसल, साल 1997 में जब कनिका महज 18 साल की थीं, तब उनकी शादी लंदन के एक एनआरआई बिजनेसमैन राज से हुई थी। कुछ समय बाद कनिका और राज का तलाक हो गया। उस वक्त कनिका कपूर तीन बच्चों की मां थीं। उस वक्त कनिका को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

Post a Comment

From around the web