Manoranjan Nama

किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ अपना रिलेशनशिप किया कन्फर्म

 
किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ अपना रिलेशनशिप किया कन्फर्म

 मनोरंजन  न्यूज़ डेस्क !!! बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री किम शर्मा और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस  के बीच काफी दिनों से अफेयर की चर्चा चल रही हैं। बहुत दिनों से दोनों को  एक साथ में देखा जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच किम शर्मा ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और  लिएंडर पेस की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। जिससे ये अनुमान  लगाया जा रहा हैं कि किम ने अपने रिलेशनशिप की  पुष्टि कर दी  है।
 
तस्वीर में  देखा जा सकता हैं किम और लिएंडर एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में  लिएंडर पेस अपनी प्रेमिका किम को बड़े प्यार से देख रहे हैं  वहीं दूसरी ओर किम भी काफी खुश नजर आ रही हैं।  यह तस्वीर  किम और लिएंडर के फैन्स को  भी काफी पसंद आ रही हैं।
 
बता दें कि किम और लिएंडर के रिलेशनशिप की हवा तब उड़ी,जब दोनों को गोवा वीच पर एक साथ देखा गया। जिसकी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई। इन तस्वीरों में दोनों  को गोवा के एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए देखा गया। बहरहाल अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कोई पुष्टि नहीं की हैं।

न्यूज़ हेल्पलाइन
 

Post a Comment

From around the web