Manoranjan Nama

Kishore Kumar Birth Anniversary : ऐसे कहलाये थे किशोर अभिनय की दुनिया के शिकारी, सिंगर का आखिरी गाना आज तक नही हुआ रिलीज 

 
Kishore Kumar Birth Anniversary : ऐसे कहलाये थे किशोर अभिनय की दुनिया के शिकारी, सिंगर का आखिरी गाना आज तक नही हुआ रिलीज 

बात चाहे बेहतरीन गानों की हो या बेहतरीन एक्टिंग की, दोनों ही मामलों में किशोर कुमार का कोई जवाब नहीं था। भले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी सुरीली जुबान से निकली धुनें आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। 4 अगस्त 1929 को ब्रिटिश भारत के खंडवा मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। फिल्मी पर्दे पर कदम रखते ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया। जयंती विशेष में हम आपको किशोर कुमार की बेहतरीन कहानियों से रूबरू करा रहे हैं।

,
अपने समय के सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार रिश्ते में किशोर कुमार के सगे भाई थे। वह चाहते थे कि किशोर कुमार भी उनकी तरह एक्टिंग करियर पर ध्यान दें, लेकिन किशोर कुमार इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं थे। यही वजह थी कि किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले एक गायक के तौर पर की थी। सबसे पहले उन्होंने फिल्म बॉम्बे टॉकीज के लिए गाने गाए। वहीं साल 1946 के दौरान उन्होंने फिल्म शिकारी से बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। इस फिल्म में अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

,
आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने अपने पूरे करियर में कोई भी गाना मुफ्त में नहीं गाया। उनका उत्साह ऐसा था कि वे गाना गाने से पहले ही एडवांस ले लेते थे। हालांकि, राजेश खन्ना और डैनी डेन्जोंगपा के लिए काम करते समय उन्होंने इस नियम का पालन नहीं किया। बता दें कि किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए 131 गाने गाए, जिनमें से 115 गाने सुपरहिट रहे, लेकिन 1980 के बाद यह जोड़ी टूट गई। दरअसल, किशोर कुमार ने बिग बी से अपनी फिल्म 'ममता की छांव' में गेस्ट रोल निभाने के लिए कहा था।

,
लेकिन अमिताभ ने इससे इनकार कर दिया। ऐसे में किशोर कुमार नाराज हो गए और उन्होंने बिग बी के लिए कभी गाना नहीं गाया। किशोर कुमार ने अपने पूरे करियर में करीब 16 हजार गाने गाए, लेकिन उनकी जिंदगी का आखिरी गाना आज तक रिलीज नहीं हो सका। हालांकि, साल 2012 के दौरान किशोर कुमार का आखिरी गाना ओसियन सिनेफैन ऑक्शन में नीलाम हुआ था। उस वक्त ये गाना 15 लाख रुपये से ज्यादा में बिका था। इसके बाद भी गाना रिलीज नहीं हुआ।

Post a Comment

From around the web