Manoranjan Nama

जानिए हनीमून पर कहाँ जाने की प्लानिंग कर रहे है Parineeti और Raghav, सामने आई ये जानकारी

 
जानिए हनीमून पर कहाँ जाने की प्लानिंग कर रहे है Parineeti और Raghav, सामने आई ये जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई (शनिवार) को दिल्ली के ऐतिहासिक कपूरथला हाउस में सगाई की। इस बेहद शाही सगाई में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे. इस खूबसूरत कपल की सगाई की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

,
सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राघव-परिणीति साल के अंत में सात फेरे ले सकते हैं, इस बीच दोनों के हनीमून प्लान को लेकर बातचीत शुरू हो गई है बॉलीवुड सेलेब्स अपनी शादी और हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में राघव-परिणीति के हनीमून को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये पावर कपल ग्रीस या मालदीव में हनीमून के लिए जा सकता है। 

,
दरअसल ये दोनों ही जगह बेहद खूबसूरत हैं और बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल हैं। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के वर्तमान राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा वे सबसे उम्रदराज राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद भी हैं। बता दें कि राजनीति में सफल रहे राघव पेशे से सीए भी हैं।

,
वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं और वर्तमान में कई सुपरहिट फिल्में कर चुकी हैं, इन दोनों की एक सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने एक ही यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पढ़ाई की है। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई जो अब प्यार में बदल गई है।

Post a Comment

From around the web