Manoranjan Nama

Madhuri Dixit Mother धक-धक गर्ल की माँ के निधन पर इन सितारों ने जताया शोक 

 
Madhuri Dixit Mother धक-धक गर्ल की माँ के निधन पर इन सितारों ने जताया शोक 

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। हालांकि, उनकी मौत की सही वजह सामने नहीं आई है। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की पुष्टि नहीं की है।

,
लेकिन कुछ देर पहले पैपराजी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते नजर आ रहे हैं और टूटे हुए दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर निधन हो गया है।

,
दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वर्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस पोस्ट को शेयर करते हुए संगीत बिजलानी, जसवीर कौर और राकेश रोशन ने ओम शांति लिखकर परिवार को सांत्वना दी। इसके अलावा फैंस ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की मां की आत्मा की शांति के लिए भी दुआ की है।

माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। साथ ही वह उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। वहीं एक्ट्रेस के पति ने भी उनकी सास की तस्वीर शेयर की है। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं और एक्ट्रेस की मां के लिए दुआ कर रहे हैं।

Post a Comment

From around the web