Manoranjan Nama

Mouni Roy ने Cannes में दिखाए अपने हुस्न के हज़ारों रंग और लूट लिया दिल आंहे भरते रह गए चाहनेवाले

 
Mouni Roy ने Cannes में दिखाए अपने हुस्न के हज़ारों रंग और लूट लिया दिल आंहे भरते रह गए चाहनेवाले

मौनी रॉय कान्स 2023 में डेब्यू कर चुकी हैं। येलो कलर के फ्लोर लेंथ गाउन में मौनी का जलवा अब हर जगह छा गया है। इस बार मौनी रॉय भी कान्स में डेब्यू करने वालों में से एक थीं और उन्होंने पहले ही रेड कार्पेट वॉक में फैन्स का दिल घायल कर दिया। येलो आउटफिट में मौनी ने कहर ढाया। उनका लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

,
पीले रंग की ड्रेस, आंखों पर काला चश्मा और चांदी से शहर में फैला मौनी का जलवा तो बस खबर बननी थी। मौनी की लेटेस्ट तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जिसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है। लोगों को उनका ग्लैमरस लुक काफी पसंद आया है। अगर कान्स 2023 में बॉलीवुड डीवाज के बेस्ट लुक्स की बात की जाए तो मौनी रॉय का नाम जरूर शामिल होगा। 

,
उनके इस अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया है। वैसे मौनी इससे पहले भी गाउन में नजर आ चुकी हैं लेकिन कान्स के लिए वह बिल्कुल परफेक्ट नजर आईं। मौनी रॉय पहले भी धमाल मचाती रही हैं और इस बार भी उन्होंने अपने फैन्स को निराश नहीं किया है। सूरज और चांदी की तरह चमकने वाली ये हसीना फैन्स की नींद उड़ाने के लिए अभी से तैयार हो चुकी थी और मौनी ने वही किया जो उनसे उम्मीद थी।

,
मौनी आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। कभी टीवी की क्वीन कही जाने वाली मौनी आज बड़े पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा हैं। और अपने कान्स डेब्यू के लिए उन्होंने दुबई की डिज़ाइनर एटेलियर ज़ुहरा को चुना। उसके आभूषण स्वारोवस्की से लिए गए थे।

Post a Comment

From around the web